April 29, 2025

प्रेग्नेंट पत्नी को दिया 3 तलाक

1 min read
Spread the love

गहने और पैसे मांगता था, पिटाई करता था, 4 महीने पहले हुई थी शादी

जग दर्पण/एम ए कुरैशी

लखनऊ। मलिहाबाद में पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। दोनों की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। तभी से पति मायके से गहने और पैसे लाने का दबाव बनाता था। ससुराल के लोग भी प्रताड़ित करते थे। महिला तीन महीने की गभ्भवती है। तलाक के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
जानकारी के मुताबिक, मलिहाबाद के स्यदबाड़ा निवासी गौसिया की शादी 30 अप्रैल 2024 को लखनऊ के सहादतगंज में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। दहेज कम मिलने की बात कहता था।

गौसिया ने पुलिस को बताया कि पति उस पर मायके से गहने और पैसे लाने का दबाव बनाता था। पैसे न लाने पर उसकी पिटाई करता। पति के साथ गौसिया की सास, ससुर और देवर भी उसे मारते-पीटते थे। पति और उसके परिवार के लोग कहते थे कि पैसे लाओ या घर छोड़कर चली जाओ।

पीड़िता ने यह बातें अपने घरवालों को बताई घर वालों ने गौसिया के सास-ससुर से बात की, लेकिन वो दहेज पर अडे रहे और उसे प्रताड़ित करते रहे। 4 दिन पहले ही गौसिया को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। उन्होंने धमकी दी कि यहां से चली जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे।

गौसिया ने पुलिस को बताया कि वो अपने ससुर के हाथ जोड़ती रही कि उसे साथ बुरा बर्ताव न किया जाए। तब ससुर ने कहा अपने पिता को बुलाकर मोटरसाइकिल और सोने की चेन दिलवाओ, तभी यहां रह पाओगी। ऐसा नहीं किया तो इस घर में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है।

पीडिता ने कहा कि वो तीन महीने की प्रे्नेंट है। उसने पेट में पल रहे बच्चे का हवाला दिया और कहा कि बच्चे के लिए मुझ पर रहम करो, लेकिन पति और उसके परिवार के लोगों ने एक भी बात नहीं सुनी। ससुराल के लोगों ने मारपीट करके 4 दिन पहले ही घर से निकाल दिया।

गौसिया ने बताया कि घर आने के बाद शनिवार को पति ने वीडियो कॉल किया। वह गाली- गलौज करने लगा और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। महिला की लिखित तहरीर के आधार पर मलिहाबाद पुलिस ने पति के अलावा सास, ससुर, देवर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.