July 5, 2025

डा0 रामकुमार ओमरे पुनः मनोनीत जिला कांग्रेस कमेटी जालौन के उपाध्यक्ष चुने गए

1 min read
Spread the love

डा0 रामकुमार ओमरे पुनः मनोनीत जिला कांग्रेस कमेटी जालौन के उपाध्यक्ष चुने गए

जग दर्पण कार्यालय

लखनऊ। प्रख्यात नेता डा0 रामकुमार ओमरे को जिला अध्यक्ष अरविन्द सेंगर की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अंजय राय ने पुनः उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। डा0 रामकुमार ओमरे ने नगर से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक का सफर अपनी पार्टी के प्रति निष्ठा और लगन से तय किया। उत्तर प्रदेश NSUI के प्रदेश महासचिव के पद पर दो अध्यक्षों के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग में तीन अध्यक्षों के साथ प्रदेश महासचिव के पद पर सराहनीय कार्य किया लोकसभा के 44 जिलो के प्रभारी रहे। जिला कांग्रेस कमेटी जालौन मे पांच जिलाअध्यक्षों के साथ महासचिव पद पर रहे। दोबारा डा0 रामकुमार ओमरे एडवोकेट को पार्टी ने जिला का उपाध्यक्ष बनाकर अपना विश्वास प्रकट किया है। कि राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप संगठन सशक्त होगा।

रामकुमार ओमरे को पुनः मनोनीत जिला कांग्रेस कमेटी जालौन के उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी जिनमें आरिफ राजा, जावेद अली, यूनुस मंसूरी, मुश्ताक अली, विवेक तिवारी, साक्षी गुप्ता, शैलेंद्र पुरवार, संजय कनोडिया, पप्पू कटिया, हरगोविंद तिवारी, अनवर मंसूरी, आशीष गुप्ता, इरफान एडवोकेट, सुबोध श्रीवास्तव, आदि लोगों शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.