July 6, 2025

लोकतंत्र सेनानी स्व. महादेव दास बावानी की पुण्य स्मृति पर स्कूल में पौधारोपण किया गया

1 min read
Spread the love

लोकतंत्र सेनानी स्व. महादेव दास बावानी की पुण्य स्मृति पर स्कूल में पौधारोपण किया गया

जग दर्पण /मारुतिनंदन

उरई, जालौन। लोकतंत्र सेनानी स्व. महादेव दास बावानी की पुण्य स्मृति पर पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी रोड उरई में लोकतंत्र सेनानी एवं समाजसेवी स्वर्गीय महादेव दास बवानी की पुण्य तिथि पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने वृक्षारोपण के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण से हमें शुद्ध हवा मिलती है और पर्यावरण भी संतुलित रहता है लेकिन एक जिम्मेदारी हमारी भी बनती है कि पौधारोपण के बाद उसकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है।

जिससे कि सभी को स्वस्थ पर्यावरण एवं जलवायु प्राप्त हो सके। इसके बाद उन्होंने लोकतंत्र सेनानी महादेव दास बावानी की स्मृति में विद्यालय के समीप स्वागत द्वार बनाने को आशान्वित किया। इस मौके पर सीओ उमेश पांडे, एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा, महिला थाना अध्यक्ष उमा सैनी, विद्यालय के प्रबंधक शरद शर्मा, यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, समाजसेवी एवं सदस्य लक्ष्मण दास बावानी, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर संतोष अग्रवाल, डॉक्टर ब्रह्मानंद खरे, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, समाज सेवी अलीम सर, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, कामता प्रसाद त्रिपाठी, गरिमा पाठक,ओम प्रकाश उदैनिया, गोविंद श्याम एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.