September 23, 2026

आदर्श व्यापार मंडल की नई नगर कार्यकारिणी का चुनाव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने धर्मेंद्र कुमार तिवारी

1 min read
Spread the love

आदर्श व्यापार मंडल की नई नगर कार्यकारिणी का चुनाव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने धर्मेंद्र कुमार तिवारी

जग दर्पण/एम ए कुरैशी

लखनऊ। आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ नगर कार्यकारिणी कमेटी वर्ष 2026-28 के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार 20 सितंबर को सदर बाजार स्थित कबीर इन बैंक्विट हॉल एवं होटल में संपन्न हुआ। राजधानी के विभिन्न बाजारों से जुड़े करीब 300 व्यापारियों को नई लखनऊ नगर कार्यकारिणी कमेटी में चुना गया। चुनाव प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

लखनऊ नगर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े 160 बाजारों के अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारी चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए। ग्यारह सदस्यी चुनाव प्रभारी कमेटी के सदस्यों की देखरेख में नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर 65 पदाधिकारी चुने गए हैं। जिसमें धर्मेंद्र कुमार तिवारी के अलावा और भी लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.