July 6, 2025

गोमतीनगर इलाके में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

1 min read
Spread the love

लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में आपसी विवाद के बाद महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महिला का पति फरार हो गया। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जा रहा है कि गोमती नगर इलाके के उजरियावो गांव इलाके में नसरीन (45) नाम की महिला को उसके पति फरहान ने आपसी विवाद में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार महिला का पति फरहान ऑटो चालक है, जो छह साल पहले बिना शादी किए नसरीन को अपने घर लाया था। जिसके बाद दोनों रजामंदी से साथ रहने लगे। फरहान नशे का आदी है जिसकी वजह से आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। शुक्रवार की सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई। मां की पिटाई होते देख तीन साल की बच्ची रोते हुए बाहर बैठने परिजनों के पास गई। इधर फरहान ने नसरीन की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। जब परिजन भागकर घर के अंदर पहुंचे तो नसरीन का शव पड़ा हुआ था और फरहान फरार हो गया था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया और दोपहर बाद महिला के पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.