June 22, 2025

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील उरई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील उरई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

रिपोर्ट अरुण कुमार दुबे

उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील उरई के तहसील सभागार में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियो की शिकायतो को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर के तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होने निर्देशित किया कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि यदि सरकारी भूमि, रास्तों/चकमार्गाे एवं पट्टेदारों के भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलती है तो राजस्व/पुलिस की टीम मौके पर जाए और तत्काल अवैध कब्जा खाली कराया जाए।

अब जिन क्षेत्रों में अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी तो सम्बंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी ढंग से हो, शिकायत निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देशित किया कि किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

आज सम्पूर्ण समाधान दिवस उरई में कुल 32 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 09 शिकायतों का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने औचक तहसील जालौन के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में पहुँचे, जिससे प्रशासन की व्यवस्था और बेहतर हो सके। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सीडीपीओ जालौन, नगर शिक्षा अधिकारी जालौन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जालौन, जेई जल संस्थान जालौन, उप सम्भागीय कृषि प्रसार जालौन मण्डी सचिव जालौन के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियो की शिकायतो को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से 04 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.