मंडलायुक्त झांसी मण्डल झांसी श्री विमल कुमार दुबे ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के साथ ग्राम छौंक स्थित गौशाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये
1 min read
मंडलायुक्त झांसी मण्डल झांसी श्री विमल कुमार दुबे ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के साथ ग्राम छौंक स्थित गौशाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये

जग दर्पण/अरुण कुमार दुबे
उरई मंडला आयुक्त श्री विमल कुमार दुबे ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के साथ ग्राम छोक स्थित गौशाला का निरीक्षण के दौरान पानी, भूसा व हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था देखा व गौवंशों को गुड, चना खिलाया इस दौरान सभी केयरटेकर उपस्थित मिले। साथ ही गौशाला में सरंक्षित गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा और अन्य खानपान की वस्तु उपलब्ध मिली, गौशाला में साफ सफाई के उचित प्रबंध होने पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि समय समय पर चिकित्सक गौवंशो का स्वास्थ परीक्षण करते रहे। उन्होंने गौशाला में लगे भूसा घर पर चरही व मुख्य द्वार पर सीसीटी कैमरों को देखा, जो सभी संचालित थे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि बीमार गौवंश की सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी को दें। उन्होंने कहा कि गौवंशों के लिए खान-पान और अन्य चीजों की पर्याप्त सुविधा है। उन्होंने गौशाला में भूसे का स्टॉक व रख रखाव देखा, परिसर में मौजूद गायों को अभिलेख से मिलान किया।
गौशाला में संरक्षित गौवंश व गौवंश के छोटे-छोटे बछिया बछड़ो पर स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिये जाए और पशु चिकित्सक नियमित उपचार हेतु भ्रमणशील रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, प्रभारी जिला विकास अधिकारी महेंद्र चौबे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।